एक्सक्लूसिव खबरेंचमोली

सहायक लोक अभियोजक के 03 रिक्त पदों के लिए अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

 

चमोली, 26 सितम्बर 2026।

जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने जनपद चमोली में सहायक लोक अभियोजक के 03 रिक्त पदों के सापेक्ष नामिका अधिवक्ताओं की नियुक्ति हेतु पात्र अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन करने वाले अधिवक्ता का विधि व्यवसाय में कम से कम 05 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। इच्छुक अधिवक्ताओं को निर्धारित प्रारूप में आवेदन के साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, विधि व्यवसाय का पता, बार काउंसिल पंजीकरण प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, पिछले तीन वर्षों के आयकर रिटर्न, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन जिला कार्यालय चमोली (गोपेश्वर) में 15 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 05:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!