लक्सर में अवैध चाकू के साथ 02 आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा
लक्सर के विभिन्न क्षेत्रो में घटना करने की फिराक में थे आरोपी

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो
हरिद्वार/लक्सर। अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, और असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमित रुप से एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया
जिसके तहत 25 सितंबर की रात कोतवाली लक्सर क्षेत्र में चेकिंग अभियान में अलग अलग स्थानो से 02 व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ धर दबोचा।
उक्त पकडे गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से आरोपित को समय रहते पकड लिया पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में आजम पुत्र रियाजुल अली निवासी सुल्तानपुर आदमपुर थाना कोतवाली लक्सर , मंजीत पुत्र स्व0 श्री राजपाल निवासी ग्राम दाबकी कला कोतवाली लक्सर बताया गया
गश्त के दौरान -हे0कानि0 लोकमणी गौड़, कानि0 अजीत तोमर, कानि0 संजय कुमार, कानि0 सन्दीप रावत मौजूद रहे।


