राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिरतोला में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चम्पावत, 11 जुलाई 2026। जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत अनुज कुमार संगल के निर्देशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत भवदीप रावते की अध्यक्षता में शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिरतोला में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक गण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री भवदीप रावते द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने बढ़ती जनसंख्या के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं पर्यावरण पर प्रभाव के संबंध में छात्र-छात्राओं को सचेत किया तथा परिवार नियोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।
इसके साथ ही उनके द्वारा केंद्र सरकार, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं माननीय नालसा (NALSA) द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं से सभी को विस्तार से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक गण द्वारा सामूहिक रूप से समाज में जनसंख्या नियंत्रण व जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित पैरा लीगल वालंटियर्स (पी०एल०वी०) द्वारा भी अपने स्तर से स्थानीय लोगों को इस विषय पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत द्वारा जन-साधारण की विधिक जानकारी के उद्देश्य से उपस्थित लोगों एवं छात्र-छात्राओं को सूचनात्मक पैम्पलेटस भी वितरित किये गये।




