Blog

धूमधाम से निकली आचार्य जगतगुरु भगवान श्री श्रीचंद् जी की 531  वी जयंती महोत्सव  की भव्य शोभा यात्रा

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार ।आचार्य जगतगुरु भगवान श्री श्रीचंद् जी की 531  वी जयंती महोत्सव  की भव्य शोभा यात्रा  बैंड  बाजों के साथ बड़ी धूमधाम से निकली।

इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि भगवान श्रीचंद्  हमारी ऋषि परंपरा के गौरव है । भगवान श्री चंद  सिद्धों के सिद्ध है । उन्होंने   अपने जीवन में त्याग और तपस्या के माध्यम से समाज को जागृत कर और भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की प्रेरणा दी और साथ ही सनातन धर्म और समाज को एकता के सूत्र में बांधने की ओर अग्रसर किया ।

इस भव्य शोभायात्रा में  अनेकों संतो और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से योगगुरु पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज, प्रातः स्मरणीय महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज, स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज, स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज, स्वामी प्रबोधानंद जी महाराज, महंत भगत राम जी महाराज, स्वामी अरुणदास जी महाराज, बाबा हठयोगी जी महाराज, महंत रघुबीर दास जी महाराज, पूज्य कोठारी राघवेन्द्रादास जी महाराज, स्वामी हरिहरानंद जी महाराज, महंत रवि देव शास्त्री जी महाराज, महंत दिनेश दास जी महाराज, महंत सूतिक्षण जी महाराज पूर्व विधायक  संजय गुप्ता नरेश शर्मा  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!