Blog

भाजपा ने हरिद्वार सीट पर किरण जैसल को घोषित किया मेयर प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार। प्रदेश संगठन द्वारा भाजपा मेयर प्रत्याशी की सूची जारी की जा चुकी हैं। जिसमें हरिद्वार सीट पर भाजपा ने किरण जैसल को मेयर प्रत्याशी बनाया है।

ज्ञात हो कि किरण जैसल पूर्व में दो बार पार्षद रह चुकी है। जिन्होंने दोनों बार बड़ी अंतर से जीत दर्ज की थी।

इस अवसर किरण जैसल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर किया है उस पर वह खरा उतरकर दिखाएंगी और भारी मतों से जीत दर्ज कर हरिद्वार मेयर की सीट भाजपा की झोली में डालेंगे ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे हरिद्वार की देवतुल्य जनता पर पूर्ण विश्वास है कि मेयर की सीट जिताने में अपना आशीर्वाद मुझे देगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनता तक  पहुंचाना और हरिद्वार का विकास जनता के अनुरूप और सभी व्यापारी वर्ग को दृष्टिगत रखते हुए किया जाएगा।

बताते चले कि मेयर प्रत्याशी किरण जैसल के पति सुभाष चंद जो कि  दो बार सभासद और नेता प्रतिपक्ष रह चुके है। पूर्व सभासद सुभाष चंद ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया है ।

इस अवसर पर  उन्होंने प्रदेश नेतृत्व एक आभार जताते हुए हरिद्वार की समस्त जनता से अपना आशीर्वाद देने की अपील की जिससे वे हरिद्वार के विकास को आगे बढ़ाने ने सहयोग कर सके।

इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान ने कहा कि हरिद्वार क्षेत्र भाजपा का दुर्ग है जिसको भेदना मुश्किल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिलजुलकर कार्य कर मेयर सीट पर किरण जैसल को जिताने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान , प्रथम महापौर  मनोज गर्ग, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा नेता संजीव चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी , मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट नवीन अग्रवाल, नरेश गोयल दीपक मिश्रा, गुलशन अरोड़ा, निशा नौडियाल, राकेश नौडियाल,  भूपेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश जोशी, आकाश भाटी ,सोनी, देवेंद्र गुप्ता, सुनील अग्रवाल, मयंक गुप्ता, नागेंद्र राणा, भाजपा नेता अमरीश चौहान, राजीव सिंघल, राजू कुमार, कुलदीप सिंह, दीपक शर्मा , अनिल दयाल, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्र की समस्त जनता ने शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!