Blog

पूर्व मुख्यमंत्री  भगत दा को पद्मभूषण से सम्मानित  किये जाने पर राज्य मंत्री, भाजपा नेता एवं समाजसेवी  ने दी बधाई और किया स्वागत

 

कमल मिश्रा 

हरिद्वार 30 मई, 2026।  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं  पद्मभूषण से सम्मानित  भगत सिंह कोश्यारी  के हरिद्वार  डामकोठी  पहुंचने पर  कार्यकताओं द्वारा  स्वागत  किया गया ।

बताते चले कि भगत सिंह कोश्यारी  प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा आयोजित पत्रकारिता के द्विशताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होने पहुंचे थे।

इस दौरान राज्य दर्जाधारी मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने भगत सिंह कोश्यारी जी का शॉल औढाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर  भाजपा नेता हरजीत सिंह, हरिद्वार के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजय  शाह, राज्य आंदोलनकारी एवं समाजसेवी डॉ योगेश पांडे, समाजसेवी प्रकाश चंद्र जोशी , भाजपा नेता स्वदेश चौधरी आदि ने भी भगत दा को  पद्मभूषण पदक मिलने पर उनको बधाई  दी और स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि भगत दा जमीन से जुड़े हुए व्यक्तित्व है । जिन्होंने अपनी कार्यकुशलता से उत्तराखंड  को सींचा है। माननीय राष्ट्रपति द्वारा  भगत दा को पद्मभूषण से सम्मानित   कर उनकी कार्यकुशलता और उनके व्यक्तित्व को सम्मानित किया है।

मुलाकात के दौरान  भगत दा और  राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि एवं  सभी के  राज्य के विकास हित में काफी देर चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!