Blog

रोटरी क्लब की  निःस्वार्थ सेवा ही सच्ची भक्ति है, और यही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है- महाराज रूपेंद्र प्रकाश 

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

जनपद मुरादाबाद में आयोजित रोटरी क्लब के मंडलीय अधिवेशन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का  शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संबोधित करते  हुए रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि रोटरी क्लब का कार्य बड़ा ही सराहनीय है जो कि  निरंतर असहाय और गरीब लोगों की  मदद करने का कार्य करता है। रोटरी क्लब की  निःस्वार्थ सेवा ही सच्ची भक्ति है, और यही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर  पर स्वामी जी  द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी  जानों को लोककल्याण और समाज सेवा की भावना को और अधिक सशक्त करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी , महापौर  विनोद अग्रवाल , सदस्य विधान परिषद  जयपाल सिंह , विधायक रितेश गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष  शेफाली सिंह चौहान  सहित अनेक माननीय जनों  की  गरिमामयी उपस्थिति के साथ भारी  संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!