Blog

चिन्मय महाविद्यालय में रोटरी क्लब हरिद्वार के सौजन्य से किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

एक यूनिट रक्तदान बचा सकता है किसी मजबूर की जान - डॉ आलोक अग्रवाल 

 एक यूनिट रक्तदान बचा सकता है किसी मजबूर की जान – डॉ आलोक अग्रवाल

कमल मिश्रा 

हरिद्वार। रोटरी क्लब जो कि समय समय पर जनहित को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन करते आ रहे है आज इसी कड़ी में चिन्मय डिग्री कॉलेज में रोटरी क्लब हरिद्वार के सौजन्य से ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप का शुभारंभ आलोक शुक्ला सचिव चिन्मय डिग्री कॉलेज, प्राचार्य डॉ आलोक अग्रवाल और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ आलोक अग्रवाल ने कहा कि मैं सर्वप्रथम मैं रोटरी क्लब हरिद्वार का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं कि उनके द्वारा महाविद्यालय में आज ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया गया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारे द्वारा की गई एक यूनिट रक्तदान किसी की जान बचाने में सहायक हो सकती है।उन्होंने कहा कि डाक्टरों के अनुसार रक्तदान करने पर किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है ।

इस अवसर महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिका और छात्र छात्राओं ने यूनिट किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के  प्रयोगशाला सहायक अभिनव ध्यानी ने बताया कि वे पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके है । उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा किया गया रक्तदान किसी के काम आ सके मेरे लिए सौभाग्य की बात है ।

आज के इस रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से रोटरी क्लब हरिद्वार के सदस्यअध्यक्ष – डॉ. आलोक सारस्वत, रक्तदान समिति अध्यक्ष-मनोरंजन सुबुद्धि, वृक्षारोपण समिति अध्यक्ष-बृजमोहन गुप्ता, संयुक्त सचिव-धर्मेन्द्र मांधाता, सदस्य – इंदर राज अरोड़ा, माँ गंगे ब्लड बैंक – संदीप गोस्वामी और उनकी मेडिकल टीम , डॉ राधिका नागरथ, आमोद चौधरी, डॉ पी के शर्मा, प्रो0 आनंद शंकर सिंह, डॉ मधु शर्मा, डॉ दीपिका, डॉ निधि, हिमांशु, संतोष कुमार, सुरभि गुप्ता, राहुल कुमार, राजेश कुमार अमरपाल, राजू कुमार, गौतम महतो आदि स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!