पी.पी.पी. भुगतान एवं श्रमिकों की ज्वलंत माँगों के त्वरित समाधान हेतु बीएमकेपी इंटक ने भरी हुँकार, किया विरोध प्रदर्शन

कमल मिश्रा

हरिद्वार। बीएचईएल कम्पनी को विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्राप्त हुए शानदार लाभ एवं टर्नओवर के बावजूद श्रमिकों को दिये जाने वाले पी.पी.पी. ( प्लांट परफॉर्मेंस पेमेंट ) के भुगतान हेतु एवं अन्य ज्वलंत माँगो के समाधान हेतु अभी तक जेसीएम ( ज्वाइंट कमेटी मिटिंग ) की तारीख की घोषणा नहीं की है जिससे नाराज़ सैकड़ो श्रमिकों द्वारा आज भेल मजदूर कल्याण परिषद , इंटक के बैनर तले बीएचईएल कॉरपोरेट प्रबंधिका के खिलाफ 13 मई को शाम 4:00 बजे सीएफएफपी गेट पर एकत्र होकर विशाल जनसभा की एवं जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। सभा का संचालन संगठन के अध्यक्ष मुकुल राज एवं उपाध्यक्ष प्रशान्त दीप गुप्ता द्वारा किया गया । सभा को संबोधित करते हुए संगठन के महामंत्री एवं केंद्रीय नेता राजवीर सिंह ने कहा की हमारी बीएचईएल कम्पनी का इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल टर्नओवर 34,629 करोड़ रुपये रहा है जो कि पिछले वर्ष से लगभग 20% अधिक है एवं कुल कर पूर्व लाभ (PBT) 2116 करोड़ रूपये रहा है जो कि विगत वर्ष हुए लाभ की तुलना में लगभग 192% अधिक है। जो कि बहुत ही हर्ष का विषय है। हमारी कम्पनी के इस शानदार प्रदर्शन में संस्थान के श्रमिकों का भरपूर योगदान रहा है, किंतु इस बेहतर प्रदर्शन के उपरांत भी कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा अभी तक श्रमिकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दिये जाने वाले PPP (प्लांट परफॉर्मेंस पेमेंट ) के भुगतान के लिये जेसीएम के आयोजन की तारीख तक की घोषणा नहीं की गई है। जिससे भेल के सभी श्रमिकों में भारी रोष वयाप्त है। बीएमकेपी , इंटक की प्रबंधन से माँग है कि श्रमिकों को सम्मानजनक पी.पी.पी. भुगतान हेतु शीघ्र अति शीघ्र आगामी जेसीएम का आयोजन किया जाये एवं अब जब कम्पनी की स्थिती बेहतर हो रही है तो मीटिंग में श्रमिकों की निम्न प्रमुख जवलंत माँगों का समाधान भी सुनिश्चित किया जाये। श्रमिकों को पूर्व में दिये लैप टॉप को 07 वर्ष से अधिक हो गए हैं । वेजरीविजन 2017 में बनी सहमति के अनुसार 05 वर्ष पश्चात श्रमिकों को पुनः लैपटॉप दिया जाना देय हो चुका है । अतः श्रमिकों को शीघ्र लैपटॉप दिये जाने की व्यवस्था की जाये। दि. 30.01.26 को पूर्व में आयोजित हुई इंसेटिव सब कमेटी की मीटिंग में कोई अंतिम सहमति न बन पाने के कारण श्रमिकों की “न्यू इंसेटिव स्कीम 2024” में अभी तक कोई सुधार नहीं हो सका है । स्कीम में संशोधन कर सुधार करने हेतु सम्बंधित सब-कमेटी की मीटिंग का शीघ्र पुनः आयोजन किया जाये। भेल , हरिद्वार टाऊनशिप में स्थित केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-04 स्कूल को पूर्व की भाँति पुनः पूर्ण रूप से चलाया जाये एवं इस सत्र में कक्षा-01 में बच्चों के प्रवेश शुरू किये जाऐं। कम्पनी के आगामी चुनौती पूर्ण लक्ष्यों की पूर्ति के लिये श्रमिकों को रविवार या अवकाश के दिन कार्य पर बुलाने एवं तय कार्य के घण्टे से अतिरिक्त रोके जाने पर श्रमिकों को सी-ऑफ के स्थान पर ओवरटाइम दिया जाना शीघ्र शुरू किया जाये ।
मैक्स अस्पताल , देहरादून एवं आसपास के मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों को भेल हरिद्वार के पैनल पर शीघ्र लिया जाये । जिससे यहाँ के मरीजों को सुचारू रूप से बेहतर इलाज़ मिल सके। मेडिकल डिपेंडेंसी सीलिंग लिमिट को 1,500 रूपये से बढ़ाकर 20,000 रू किया जाये । इस वर्ष 2026 में की जा रही आर्टिजन्स की भर्ती में नये भर्ती किये जा रहे आर्टीजन्स को TSW कार्यकाल में राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन के स्थान पर पूर्व की भांति कंसोलिडेट वेज के रूप में 29500 रू दिये जाऐं। संगठन के विरोध प्रदर्शन पश्चात प्रबंधिक को ज्ञापन प्रेषित किया गया व प्रबंधन से निवेदन है किया गया कि श्रमिकों की उक्त सभी माँगों को पूर्ण करने हेतु शीघ्र दो दिवसीय जेसीएम का आयोजन किया जाये प्रबंधन द्वारा शीघ्र जेसीएम का आयोजन न किये जाने की स्थिति में संगठन किसी भी प्रकार के अगले आंदोलन में जाने हेतु बाध्य होगा। जिससे होने वाली किसी भी प्रकार की हानि की जिम्मेदारी स्वंय प्रबंधिका की होगी । सभा की अध्यक्षता अध्यक्षता राजेंद्र चौहान ने की |
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष मुकुल राज ने संचालन किया एवं साथीगण राकेश चौहान,अश्वनी चौहान,अमित सिंह ,रविंद्र चौहान, आशुतोष चौहान, प्रशांत दीप गुप्ता, धर्मेंद्र मिश्रा , मनोज यादव, संदीप चौहान,अमरीश कुमार, रितेश गौड़ , अनिल चौहान , अजय धीमान ,कपिल पुंडीर, इम्तियाज अहमद, देवेंद्र गुर्जर, पंकज कुमार, सुशील नेगी, ताज मोहम्मद, रजनीश शर्मा, दिव्य चौहान, संदीप जोशी,राजेश बिष्ट, नीरज, भूपेंद्र, संजय नेगी, प्रदीप चौहान, संजय शर्मा, तेजवीर सिंह , विजय धीमान,अनंगपाल, सुनील चौहान, रेशु , शानू शर्मा, राजीव यादव, रवि यादव , विनोद चौहान, नीरज धीमान , अभिषेक , कुलभूषण यादव, विवेक कौशिक, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, सेवाराम, संजय चौहान, सुबोध कुमार , शेख मुख़्तयार , विशाल शर्मा , मनोज विश्वकर्मा , देवेंद्र राघव , विपिन चौहान, प्रियंक चौहान , गौरव तोमर, अशोक कुमार, मुनेश चौहान, विनेश सैनी,अशोक शर्मा, सुबोध कुमार, जसविंदर सिंह, शेखर, विकास राजपूत, रवि यादव, मनोज धीमान, दीपक प्रजापति, ओमकृष्ण निगम, कुर्बान अहमद, विकास सैनी , नितिन गोयल वैभव , सुमित गुप्ता , गुरुनाम उपस्थित रहे।




