Blog

ओबीसी के साथ सभी वर्ग पार्टी के लिए महत्वपूर्ण, सभी के सहयोग से फतेह होगा मिशन—2027 – स्वामी यतीश्वरानंद

ओबीसी मोर्चा ने जिला कार्यालय पर किया नवनियुक्त उपाध्यक्षों का स्वागत, पार्टी का जनाधार बढ़ाने को किया आह्वान

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

हरिद्वार। भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए लगातार तीसरी बार मिशन— 2027 को फतह करने के लिए मजबूती के साथ धरातल पर उतरकर काम करने को आह्वान किया। उन्होंने सरकारों में ओबीसी की भागीदारी की चर्चा करते हुए कहा कि सभी वर्ग पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से विधानसभा—2027 में पार्टी की सरकार बनेगी।

शुक्रवार को भाजपा के जिला कार्यालय जगजीतपुर में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि यह स्वागत उनका नहीं, बल्कि एक—एक उस कार्यकर्ता का है, जिसने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होने केंद्र के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिम्मेदारी मिलने पर प्रत्येक कार्यकर्ता के हित और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज पार्टी का अभिन्न अंग है और सभी वर्गों को मिलकर अब मिशन—2027 फतह कर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज जिसको कांग्रेस की सरकारों में सिर्फ एक वोट बैंक की नजरों से देख जाता था, आज उस समाज को निरंतर हर कार्य में अपनी भागीदारी मिल रही है। चाहे ओबीसी आयोग की बात की जाए, चाहे मोदी मंत्री मंडल में बात की जाए आज ओबीसी समाज बाद चढ़ कर हिस्सेदारी कर रहा है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दर्जामंत्री जयपाल चौहान, सुनील सैनी, राज्य मंत्री कैलाश पंत ने कहा कि भाजपा की सरकारें हमेशा हर वर्ग, धर्म, समुदाय के लिए एक समान कार्य कर रही है। जिससे आज पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा महामंत्री पवनदीप ने किया।

इस मौके पर मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रवि कश्यप, आदित्य गिरी, आशीष चौधरी, डॉ प्रेमप्रकाश सतलेवाल, डॉ बबीता योगाचार्य, रविन्द्र कुमार, सचिन सैनी, सर्वेश प्रजापति, प्रमोद चौधरी, प्रमोद कश्यप, सुशील पंवार, अश्वनी काम्बोज, महक सिंह ठाकुर, लोकेश पाल, तिलकराम सैनी, नकलीराम सैनी, श्याम सिंह रोड, विपिन चौधरी, सर्वेश प्रजापति, आकाश दत्त, पवनदीप, प्रदीप गिरि, मुनेश पाल, महेद्र धीमान, भरत लाल आदि शामिल हुए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!