हरिद्वार

एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने भी  कसी कमर

कमल मिश्रा 

हरिद्वार। मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि एसआईआर अभियान शुरू हो गया है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ का सहयोग करें। कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित ना हो इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि पार्षद एवं पदाधिकारी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए मतदाताओं का सहयोग करें। मनोज सैनी एवं रवीश भटीजा ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए मतदाता का गणना फार्म भरवाने में बीएलओ का सहयोग करें। मतदाता सूची पारदर्शी हो, इसके लिए फर्जी मतदाताओं पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में किसी दबाव में नहीं आएं। संजय सैनी, दीपक टंडन एवं विकास चंद्रा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ मतदाता सूची तैयार करने में अपना सहयोग दें। किसी भी प्रकार का विवाद ना करें। फर्जी नामों पर विशेष रूप से नजर बनाए रखें।

बैठक में सागर बेनीवाल, विशाल प्रधान, समर्थ अग्रवाल, सार्थक ठाकुर, कैलाश प्रधान, आशीष भारद्वाज, जतिन हांडा, उदित विद्याकुल, यश शर्मा, दीपक टंडन, अमित गुप्ता, संजय सैनी, विशाल अग्रवाल, मनोज जाटव, उदय सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में विशेष ट्रेनर अहमद शमशाद ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान होने वाली परेशानियों को जानते हुए उनके निराकरण की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!