देवभूमि उत्तराखंड बागनाथ, बैजनाथ की अत्यंत रमणीय, दर्शनीय स्थल के रूप में प्रतिष्ठित जनपद बागेश्वर धाम की यात्रा

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो
बागेश्वर। 30 अक्टूबर की प्रात स्वामी के दिव्य रथ ने अल्मोड़ा से प्रस्थान कर जब बागेश्वर की सीमा में प्रवेश किया तो सोमेश्वर, गरुड़ एवं बैजनाथ मे अनेकों भक्तों ने स्वामी की दिव्य झांकी का दर्शन कर अपने भाग्य की सराहना की. जनपद के मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार BDO और VDO ने प्रेम प्रवाहिनी रथयात्रा की आगवानी की.. प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में स्वामी की असीम कृपा से कुमाऊँ मंडल की यात्रा अविस्मरणीय बनने जा रही है l आज दिनाँक 31 अक्टूबर की प्रातः श्री विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में खचाखच भरे सभागार में हज़ारों की संख्या में बच्चों, गुरुजनों एवं अभिभावकों ने स्वामी की पालकी का दर्शन किया और प्रधानाचार्य के विशेष आग्रह पर छात्रों को Motivational speech हेतु साई संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र जी एवं आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर होने के चलते मुझे मंच पर आमंत्रित किया इस दौरान जनपद के अतीव सम्माननीय CDO के प्रतिष्ठित पद पर सुशोभित श्री आर सी तिवारी भी विधमान थे l प्रदेश अध्यक्ष के प्रेरणादायक संबोधन को सुनकर विध्यालय सभागार तालियों से गुंजायमान हो गया।
अंत में श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखण्ड की ओर से CDO महोदय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य. श्री अब्बल.सिंह टोपाल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उक्त के अतिरिक्त जनपद के दो आदर्श ग्रामों में भी यहां के ग्राम विकास अधिकारियों ने स्वामी की पालकी का ग्रामवासियों को दर्शन करवाया, ग्रामवासी अत्यंत उत्साहित होकर स्वामी की पालकी का दर्शन कर साथ ही विभूति और फोटो प्राप्त कर अत्यंत प्रसन्न हुए इस प्रकार आज का दिन बागनाथ भगवान की कृपा से और स्वामी के आशीर्वाद से सुदिन होकर सफल हो गया।




