धामी सरकार ने गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम को बनाया ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष
नवनियुक्त दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नितिन गौतम आज मां गंगा पूजन कर लेंगे मां गंगा जी का आशीर्वाद

उत्तराखंड उवाच (कमल मिश्रा)
हरिद्वार। पतित पावनी माँ गंगा सभा के वर्तमान अध्यक्ष नितिन गौतम को ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नितिन गौतम के ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष बनते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया । उनके सभी प्रशंसकों ने उन्हें फेसबुक, और अन्य माध्यम से बधाई दी है।
इस अवसर पर नितिन गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उपाध्यक्ष बनाकर उनको जो सम्मानित किया है मैं और मेरा परिवार तहे दिल से में प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार द्वारा मुझे सौंपी गई है मैं उसको पूरी मेहनत से निभाने की कोशिश करूंगा।
उन्होंने बताया कि आज इसी उपलक्ष पर प्रातः 11.30 बजे मां गंगा जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया जाएगा।



