Blog

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए की गई चर्चा, व्यापारी हितों की रक्षा का लिया संकल्प

इमरान देशभक्त 

 रुड़की।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक चंद्रपुरी स्थित जिला मंत्री पुनीत कुमार के प्रतिष्ठान पर हुई,जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अभिनव भारद्वाज एवं प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा का मार्गदर्शन जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को मिला।राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अभिनव भारद्वाज ने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याएं राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाई जा रही हैं।जीएसटी को लेकर भी काफी हद तक अभी व्यापारियों में खौफ है,इसका सरलीकरण करने के लिए हम लोग निरंतर बैठक कर सरकार के साथ सामंजस्य से बैठाने का प्रयास कर रहे हैं।प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि जैसा कि पूर्व में भी हमारी वार्ता हुई है,रुड़की नगर को दो भागों में बांटकर दो इकाइयों का गठन किया जाएगा,जिससे व्यापारियों की समस्या का शीघ्र समाधान हो सके और अधिक से अधिक व्यापारी हमारे व्यापार मंडल की सदस्यता देखकर हमारे साथ जुड़ सके।रुड़की नगर इकाई जिले की सबसे बड़ी इकाई है,जिस कारण इसको सभी राजनीतिक दलों की तरह दो हिस्सों में विभाजित कर यहां पर दो इकाइयां गठन करके व्यापारी हित में अधिक से अधिक कार्य किया जा सके।प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद गोयल एवं प्रमोद जोहर ने प्रदेश महामंत्री को अवगत कराया कि हम पिछले काफी समय से नगर निगम वालों से वार्ता कर बाजार में हो रहे अतिक्रमण जोकि रेहडी,रिक्शा एवं बैटरी रिक्शा द्वारा किया जा रहा है जिस कारण से प्रतिदिन बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है,इस पर कई बार वार्ता हो चुकी है और नगर निगम पदाधिकारियों ने शीघ्र ही उचित कार्रवाई कर समस्या का निवारण करने की बात कही है।प्रदेश मंत्री संजय गर्ग एवं प्रदेश संगठन मंत्री विश्वतोष सिंह ने कहा कि अब हम लोगों के लिए व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त से बाहर हो रहा है।रोजाना बाजार में हर समय अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ व्यापारियों को परेशान किया जाता है और उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है‌।जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम सभी व्यापारी प्रदेश में चल रहे नगर निगम चुनाव में बहुत अधिक व्यस्त थे,जिस कारण लगभग एक साल से नगर में व्यापार मंडल के चुनाव लंबित हैं,इसी कार्य को अब गति देने के लिए हमारे प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा का आगमन रुड़की में हुआ है,इसी कड़ी में उन्होंने रुड़की में निवास कर रहे हमारे प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को चुनाव से संबंधित दिशा निर्देश प्रदान किया।जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा की बाजार में आए दिन लगने वाले जाम का मुख्य कारण ई रिक्शा,फल एवं सब्जियों की रेहडी हैं और नगर निगम कार्यवाही दुकानदारों पर करता है।अतः अब नगर निगम के अधिकारियों को अपनी कार्यशैली को बदलना होगा,किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।हम नगर निगम के अधिकारियों से यही मांग करते हैं कि शीघ्र ही एक संयुक्त बैठक बुलाकर जिसमें शासन-प्रशासन के अधिकारी एवं जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि शामिल हो की जाए और इसका एक स्थाई समाधान निकालने की कोशिश की जाए।उन्होंने कहा शीघ्र ही नगर निकाय के चुनाव के लिए कमेटी का गठन कर सदस्यता अभियान चलाकर चुनावों की तारीख घोषित कर दी जाएगी।इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संध्या अरोड़ा,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राखी शर्मा,राहुल शर्मा,अनूप राणा,अनूप बंसल, प्रमोद रस्तोगी,पुनीत कुमार,बंटी जैन, अवनीश शर्मा,विशाल कथूरिया,रमन वर्मा, तजमुल खान, संजय कुमार, योगेश गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!