Blog

श्री भोलानन्द महाराज के निर्वाण दिवस के अवसर पर भोलानंद संन्यास आश्रम में हुआ विशाल संत समागम

 

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज कुमार मनोजानंद )।

भोलानन्द सन्यास आश्रम में श्री भोलानन्द महाराज के निर्वाण दिवस के अवसर पर विशाल संत समागम आयोजित किया गया । श्री भोलानन्द सन्यास आश्रम के संस्थापक गुरु भगवान श्री  भोलानन्द जी महाराज के निर्वाण दिवस के उपलक्ष में कल विशाल शोभायात्रा निकाली गई और आज विशाल संत समागम तथा भंडारे का आयोजन हुआ ।

इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री 1008 तेजसानन्द गिरि जी महाराज ने कहा संत महापुरुषों के दर्शन मात्र से भक्तों को अनेकों पुनीत फलों की प्राप्ति होती है उनका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है श्री भोलानन्द जी महाराज की तपो स्थली विलकेश्वर पर्वत माला में बनी गुफा जहां पर महाराज जी ने लंबे समय तक आराधना की इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर श्री भोलानन्द सन्यास आश्रम के पीठाधीश्वर 1008 परम पूज्य श्री तेजसानन्द जी महाराज ने कहा सतगुरु देव गुरु भगवान भोलानन्द जी महाराज साक्षात ज्ञान का गंगासागर थे उन्होंने अपने तपोबल से भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाया सतगुरु देव इस पृथ्वी लोक पर भक्तों के तारणहार बनकर अवतरित हुए थे सदगुरु देव इस पृथ्वी लोक पर साक्षात्कार पार ब्रह्म के रूप में विद्यमान होते हैं सदगुरु के ज्ञान में कल्याण और मुक्ति दोनों के मार्ग छिपे हैं इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर भगवत स्वरूप महाराज ने कहा सदगुरू का पावन ज्ञान भक्तों के जीवन का उध्दार कर देता है ।

इस अवसर पर बोलते हुए सचिव श्री महंत राज गिरी जी महाराज ने कहा सद्गुरु का पावन सानिध्य ज्ञान का दर्पण बनकर ताउम्र हम लोगों के साथ चलता है जो समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन करते हुए हमारे जीवन को सार्थकता प्रदान करता है इस अवसर आयोजित विशाल भंडारे में हरिद्वार के सभी अखाड़े आश्रम मठ मंदिरों के संत महापुरुषों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर महंत केदारपुरी महाराज महंत कमलेशानन्द सरस्वती महंत ज्ञानानंद महाराज स्वामी ओम तीर्थ महाराज महामंडलेश्वर जयदेव सरस्वती महाराज महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज महंत रवि देव महाराज महंत दिनेश दास महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत नारायण दास पटवारी महाराज स्वामी राम रतन गिरी महाराज महंत महानंद महाराज स्वामी शांतानंद गिरी स्वामी विश्व स्वरूपानन्द गिरि स्वामी पूर्णवर्तनन्द गिरि महाराज स्वामी महंत राजगिरी महाराज स्वामी भगवानानंद गिरि स्वामी शोभानंद गिरी स्वामी भोजानंद गिरी महाराज स्वामी देवसेवानंद गिरी स्वामी निर्मलानंद सरस्वती बद्रीनाथ वाले स्वामी विद्यानंद गिरी महाराज स्वामी संतानन्द गिरि महाराज स्वामी गौतमानन्द गिरि महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन संत समागम तथा भंडारे में उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!