Blog

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज को कानपुर में 25-वें राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में किया गया सम्मानित

इमरान देशभक्त 

 रुड़की।नगर के प्रख्यात ज्योतिषी,श्रीमद्भागवत तथा श्रीराम कथा के मर्मज्ञ आचार्य रमेश सेमवाल  को पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज एण्ड सौमित्र दुबे फाउंडेशन के तत्वावधान में कानपुर में आयोजित 25-वें राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान ज्योतिष,वास्तुशास्त्र,हस्तरेखा और उनके अनुभव के उल्लेखनीय संगम के क्षेत्र में विशिष्टता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ०दिनेश शर्मा तथा भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष के०दुबे “पद्मेश” के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।यह सम्मान मिलने पर नगर के गणमान्य नागरिको व विद्वानों ने आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज को उनके आवास पर जाकर बधाई दी है,जिनमें पूर्व मेयर गौरव गोयल,वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन,वरिष्ठ नेता संजय अरोड़ा,भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह,ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह,वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता,भारत रक्षा मंच की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि चौधरी,शायर अफजल मंगलौरी,व्यापारी नेता सौरभ भूषण शर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप,डॉ०अनिल शर्मा,मुकेश अग्रवाल,सुनील साहनी,कमल चावला,विभोर अग्रवाल आदि प्रमुख हैं ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!