Blog

श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव 4 सितंबर को आयोजित होगा

 

गोपेश्वर/ ज्योर्तिमठ। श्री बदरीनाथ धाम में वामन द्वादशी के अवसर पर बृहस्पतिवार 4 सितंबर को माता मूर्ति उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा जबकि 3 सितंबर बुधवार को श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की ओर से श्री नारद उत्सव का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को भी आमंत्रित किया गया है।

वहीं श्री त्रियुगीनारायण मंदिर ( रूद्रप्रयाग) में भी वामन द्वादशी मेला उत्साहपूर्वक आयोजित होगा।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा माता मूर्ति मेले हेतु तैयारियां की जा रही है कार्यक्रम के अनुसार 4 सितंबर प्रात: दस बजे भगवान बदरी विशाल जी की ओर से उनकी माता जी की कुशल क्षेम जानने भगवान के प्रतिनिधि के रूप में भगवान के सखा श्री उद्धव जी, रावल, धर्माधिकारी , वेदपाठी आचार्यगणों के साथ माता मूर्ति मंदिर माणा जायेंगे दिन के भोग एवं अभिषेक पूजा-अर्चना के बाद तीन बजे श्री उद्धव जी श्री बदरीनाथ मंदिर में पुनः विराजमान हो जायेंगे।

इससे पहले 3 सितंबर शाम को देश‌ के पहले गांव माणा से श्री घंटाकर्ण जी भगवान बदरी विशाल को माता मूर्ति मंदिर माणा आने का आमंत्रण देंगे।

उल्लेखनीय है कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से श्री बदरीनाथ धाम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो जाते है 27 अगस्त से श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत बदरीनाथ धाम द्वारा श्री गणेश उत्सव का आयोजन किया गया है। बामणी गांव में 31 अगस्त से नंदाष्टमी पर्व उसके पश्चात 3 सितंबर को श्री नारद उत्सव तथा 4 सितंबर को मूर्ति मेला आयोजित होना है

सितंबर माह में ही श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही तीर्थयात्रियों की संख्या में भी वृद्धि देखी जाती है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!