Blog

चिन्मय डिग्री कॉलेज में महाविद्यालय के 36वें स्थापना दिवस के साथ साथ गीता जयंती और तपोवन जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई

 

हरिद्वार 11 दिसंबर 2024। चिन्मय डिग्री कॉलेज में महाविद्यालय का 36वा स्थापना दिवस, गीता जयंती और तपोवन जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमांडर आमोद चौधरी , विशिष्ट अतिथि राधिका नागरथ, प्राचार्य डॉ आलोक अग्रवाल, डायरेक्टर एसएफएस एडमिन डॉ रुचिरा चौधरी डायरेक्टर एसएफएस एकेडमिक डॉ मधु शर्मा ने दीप प्रज्वल कर किया।

एमएससी कंप्यूटर साइंस की छात्रा निकिता ने गीता जयंती का महत्व बताते हुए हमें भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए ज्ञान के पद पर चलने की प्रेरणा दी

डॉ मधु शर्मा ने तपोवन जयंती पर प्रकाश डाला एवं छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए श्री कृष्ण एवं अर्जुन संवाद ने सभी का मन मोह लिया

कमांडर आमोद चौधरी ने कहा की पुस्तक पढ़ना ही आवश्यक नहीं है अपितु हमें अपने सचेत मन से कार्य करना चाहिए। मानव चेतना को जागृत करके हमें अपने जीवन को सार्थक बनाना है

प्राचार्य डॉ आलोक अग्रवाल ने कहा कि गीता हमारा मार्गदर्शन करती है, हमें अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित कर कर उसे पाने के लिए पूर्ण कोशिश करनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ ज्योति चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में डॉ स्वाति शुक्ला ,डॉ ओमकांत, डॉ मनीषा, डॉ पीके शर्मा , डॉ दीपिका ,डॉ आनंद शंकर, संतोष कुमार, डॉ निधि, राजेश कश्यप आदि समस्त स्टाफ और छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!