होली प्रेम और एकता देता है संदेश,दी एक दूसरे को बधाई

इमरान देशभक्त
रूडकी।कांग्रेस के युवा नेता व समाजसेवी विकास सैनी द्वारा आदर्श नगर स्थित पैलेस में सामूहिक होली मिलन का आयोजन किया गया।होली मिलन कार्यक्रम में प्रेम और एकता का संदेश देते हुए

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता तथा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा कि होली का त्यौहार हमको मिलजुल कर रहने और आपसी सौहार्द का संदेश देता है।होली मिलन समारोह के विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि होली मिलन,दीवाली मिलन और ईद मिलन जैसे कार्यक्रम हमारे देश की मिली जुली संस्कृति का प्रतीक हैं।उन्होंने कहा कि जब देश में राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी तभी देश सम्पन्न व मजबूत होगा।इस दौरान कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह,दीपक जैन,पंकज सोनकर, विकास सैनी,चौधरी लाल सिंह पुंडीर आदि उपस्थित सभी लोगों को एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक एकता,महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर बल दिया।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता तथा महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा कि होली का पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सदैव महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक समानता और संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम का वातावरण रंगों,उत्साह और आपसी सहयोग की भावना से सराबोर रहा।यह आयोजन न केवल होली का उत्सव रहा,बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।उपस्थित सभी सदस्यों ने इस आयोजन को यादगार बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।समाज में युवाओं तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही।इस मौके पर मोहित त्यागी,वैभव सैनी व पंकज त्यागी आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
होली प्रेम और एकता देता है संदेश,दी एक दूसरे को बधाई




