रुड़की

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बच्चों को दी पाठन सामग्री,कहा मन लगाकर पढ़ाई करें सभी बच्चें

इमरान देशभक्त 

रुड़की।बमोहल्ला सोत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से जहां बच्चों में संस्कार आते हैं,वहीं उन्हें अच्छे जीवन जीने का अवसर भी मिलता है।

प्रसिद्ध कवि व शायर अफजल मंगलौरी एवं प्रधानाध्यापक निगहत जहां ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा जिस प्रकार सभी विद्यालयों में जाकर बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए निशुल्क पाठक सामग्री दी जाती है,उससे बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा बच्चों में पढ़ाई करने की लगन भी उत्पन्न होती है।इस अवसर पर सहायक अध्यापिका शाइस्ता परवीन,संयोगिता,बबीता,निशा रानी,वैशाली रावल के अलावा मौलाना रईस अहमद अरसी,यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसरार,मास्टर जियाउद्दीन,काजी नसीम अहमद,तैयब अली,अब्दुल सत्तार,यशपाल सिंह,सुमित चौहान तथा पूर्व पार्षद दिनेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!