Blog

प्रयागराज महाकुम्भ त्रिवेणी स्नान कर रहा तन मन पावन – श्रीमहंत रघुवीर दास 

 

हरिद्वार  (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द)।

प्रयागराज कुंभ मेले में भक्तजनों के बीच अपने श्रीमुख से उद्गार व्यक्त करते हुए श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े के परमाध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी रघुवीर दास जी महाराज ने कहा जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा एवं आस्था के साथ प्रयागराज हरिद्वार या किसी भी धर्म नगरी में आते हैं भगवान राम माता जानकी उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं प्रयागराज में कदम कदम पर धर्म कर्म एवं सत्य के डेरे लगे हुए हैं जहां पर कदम-कदम पर ज्ञान की गंगा बह रही है संत ऋषि मुनि साधु संत भक्तों पर ज्ञान की वर्षा कर रहे हैं ऐसे पल जीवन में कभी-कभी आते हैं त्रिवेणी में स्नान करने से दिव्यता तथा पाप रहित जीवन प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री हरि की कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है संत महापुरुषों के दर्शन मनुष्य के जन्मों जन्म के शक्ल काट रहे हैं तथा धर्म-कर्म के माध्यम से उन्हें मोक्ष का मार्ग दिखा रहे हैं विश्व के कोने-कोने से करोड़ों श्रद्धालु भक्तजन त्रिवेणी में डुबकी लगाने हेतु तथा संत महापुरुषों के श्री मुख से बह रही ज्ञान की गंगा में गोते लगाने हेतु आये हुए हैं जो सतगुरु की शरण कर लेता है उसका सदैव कल्याण होता है उसके जीवन में कभी सुख शांति समृद्धि की कमी नहीं रहती साथ ही उसे भगवान राम की शरणागत होने का अवसर प्राप्त हो जाता है भगवान राम का भजन ही इस पृथ्वी लोक पर कल्याण का माध्यम है यही इस लोक में भी काम आता है और परलोक में भी

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!