हरिद्वार

गुरूकुल कांगडी समविश्वविद्यालय मे चला व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान

 

हरिद्वार- 2 अक्टूबर 2026

स्वच्छता का शरीर तथा मानसिकता के साथ गहरा सम्बंध है। यह सोचने तथा विचार की शक्ति मे रचनात्मक बदलाव लाता है, जो व्यक्ति के जीवन को सरल, सफल एवं समर्थ्यवान बनाकर सुयोग्य बनाता है। गुरूकुल कांगडी समविश्वविद्यालय मे व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रातः 8ः00 बजे से 11ः00 बजे तक पूरे विश्वविद्यालय परिसर मे दयानंद द्वार, कुलपति कार्यालय परिसर, कुलसचिव कार्यालय प्रांगण, अमन चौक के साथ मुख्य मार्गो पर सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया।

कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा के निर्देशन एवं कुलसचिव प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार के संयोजन मे स्वछता अभियान मे बडी संख्या मे शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी सम्मिलित हुये। भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा 2026 के अन्तर्गत स्वच्छ भारत विकसित भारत मिशन कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर मे उत्साह पूर्वक संचालित किया गया। मुख्य परिसर के अतिरिक्त कन्या गुरूकुल, हरिद्वार मे शिक्षिकाओं ने भी स्वच्ता ही सेवा है, कार्यक्रम के अन्तर्गत परिसर मे साफ-सफाई की। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मुख्य परिसर के साथ विभागीय परिसर मे भी स्वच्छता अभियान संचालित किया।

कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा ने अभियान को प्रेरणाप्रद एवं सफल बताते हुये कहॉ कि सामाजिक सरोकार से जुडे यह आयोजन व्यक्ति की सामाजिक संवेदना एवं प्रतिबद्वता को विकसित करते है। कुलसचिव प्रो0 सत्यदेव निगमांलकार ने कहॉ कि स्वछता व्यक्ति की प्राथमिक आवश्यकता है। समय समय पर इस प्रकार की मुहिम चलाने से वातावरण के प्रति सभी की जिम्मेदारी एवं बीमारियों के बढने पर रोक लगाने मे मदद मिनती है।
स्वछता अभियान मे प्रो0 एल0पी0पुरोहित, प्रो0 प्रभात कुमार, प्रो0 विवेक कुमार, प्रो0 नवनीत, प्रो0 राकेश जैन, प्रो0 नितिन काम्बोज, प्रो0 सत्येन्द्र राजपूत, डॉ0 दीनदयाल, जनसम्पर्क अधिकारी डॉ0 शिवकुमार चौहान, डॉ0 नितिन भारद्वाज, डॉ0 विपिन कुमार, डॉ0 उधम सिंह, डॉ0 अजय मलिक, डॉ0 कपिल मिश्रा, डॉ0 अनुज कुमार, डॉ0 प्रणवीर सिंह, डॉ0 प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, कुलदीप चन्द रतूडी, सत्येन्द्र सिंह, राजकुमार, सुरक्षा नोडल दुष्यन्त सिंह राणा, संजय कुमार, अमित धीमान, विरेन्द्र पटवाल, किशन कुमार, रूपेश पन्त, हेमन्त सिंह नेगी, डॉ0 कृष्ण कुमार, डॉ0 भूपेन्द्र सिंह, डॉ0 संदीप कुमार, डॉ0 मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त मे वन्दे मातरम तथा भारत माता की जयकार के उदघोष तथा अल्पाहार के साथ मुहिम का समापन किया गया। शिक्षकों ने अपने विभागीय परिसर मे भी सफाई करके स्वछता के प्रति अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!