Blog

मेडिकल कॉलेज निजिकरण, कोरी डोर निर्माण , लचर कानून व्यवस्था से हरिद्वार की जनता त्रस्त: करने माहरा 

कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी के रोड में उमड़ा भारी जन सैलाब

 

हरिद्वार। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी वालियान के रोड शो में जन सैलाब उमड़ पड़ा। रोड शो के दौरान लोगों ने कोरी डोर को हटाना है, कांग्रेस को लाना है। निगम की संपत्ति को बचाना है , भाजपा को हटाना है, जाता पे न पाते पे , मोहर लगेगी हाथ पे के नारे जमकर लगाए। भारी जनसमर्थन मिलने से उत्साहित कांग्रेसियों को जीत की किरण दिखाई देने लगी है।

बताते चलें कि गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की ओर मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी के समर्थन में रोड शो उत्तरी हरिद्वार के दूधाधारी चौक भूपतवाला से लेकर शिवमुर्ति चौक, हरिद्वार तक रोड शो निकाली गई।‌ इस मौके पर सोनीपत, हरियाणा के कांग्रेसी सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस की निवर्तमान मेयर अनीता शर्मा और कांग्रेसी पार्षदों ने सरकारी मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए करोड़ों रूपए की भूमि दान में दी। लेकिन भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज का संचालन निजी हाथों में सौंपकर आमजन की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। कोरीडोर योजना को लेकर सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा भाजपा सरकार को संत समाज , व्यापारी, तीर्थ पुरोहितों के हित को ध्यान में रखकर कोरीडोर का निर्माण करना होगा। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। हरिद्वार में नशाखोरी हावी है। जनता बदलाव के मूड में है। हरिद्वार में अगला मेयर कांग्रेस का ही होगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा भाजपा की नीतियों से हरिद्वार की जनता आहत है। मेडिकल कॉलेज का निजीकरण, कोरीडोर योजना, नशाखोरी, महिला सुरक्षा को लेकर जनता परेशान है। ज्वालापुर विधायक इं रवि बहादुर ने कहा भाजपा का कार्य जनता को लूटना है। इसके लिए अलग- अलग हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। मेयर प्रत्याशी के पुत्र वरूण बालियान ने कहा हरिद्वार कांग्रेस मय नजर आ रहा है। भाजपा के नगर विधायक का तिलस्म टूटने जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव इशिता सेढा,

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा, मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी, निवर्तमान मेयर अनीता शर्मा, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, मुरली मनोहर ,सोम त्यागी , डॉ संजय पालीवाल, कांग्रेसी पार्षद, विकास चंद्रा, राजीव भार्गव, प्रत्याशी कैलाश भट्ट, नितिन यादव, अजय गिरी, महावीर वशिष्ठ, रवि ठाकुर, शहाबुद्दीन, नेहा शर्मा , दिग्विजय सिंह, आशुतोष, सहित अन्य मौजूद रहे, ओपी चौहान, तरुण व्यास, करण सिंह राणा, कैश खुराना याग्निक वर्मा अश्विन कौशिक लता जोशी पुष्पा जोशी संतोष चौहान अंजू मिश्रा, शशि झा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसीजन मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!