हरिद्वार

हरिद्वार शहर में चोरी और डकैती की घटनाओं   पर अंकुश न लगाए जाने हेतु महानगर  कांग्रेस प्रदेश सरकार के विरोध में निकालेगी जनाक्रोश रैली

कमल मिश्रा 

हरिद्वार। 1 सितंबर को मध्य हरिद्वार के सबसे व्यस्तम चौक के निकट श्री बाला जी ज्वैलर्स के यहां दिन दहाड़े पड़ी बड़ी डकैती और आज सुबह आर्य नगर, ज्वालापुर निवासी महिला दीपिका गुप्ता के गले से सुबह मॉर्निंग वॉक पर लुटेरे द्वारा झपटी चैन को लेकर पूरा हरिद्वार भयभीत है। इसी को लेकर आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बालाजी ज्वैलर्स के स्वामी  अतुल गर्ग और अवधूत मंडल मंदिर के पास महिला दीपिका के साथ हुई चैन स्नैचिंग की घटना के बारे में जाकर जानकारी ली और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ और आम जनता के साथ खड़ी है।

ज्वैलर्स शोरूम में हुई डकैती के संबंध ने जानकार
ज्वैलर्स शोरूम में हुई डकैती के संबंध में शोरूम मालिक से जानकारी लेते हुए कांग्रेसी नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी एवं अन्य कांग्रेसी नेतागण

प्रतिनिधि मंडल ने डकैती और लूट की घटना के दोनों पीड़ितों को बताया की प्रदेश की गूंगी बहरी धामी सरकार को हरिद्वार पुलिस को जगाने के लिए महानगर कांग्रेस शहर और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में 5 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे पुल जटवाड़ा से पुराने रानीपुर मोड़ तक जन आक्रोश रैली का आयोजन कर रही है।
प्रतिनिधि मंडल में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, मनीष गर्ग, ऋषभ वशिष्ठ आदि साथ थे।

Related Articles

Back to top button