Blog

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एन0आई0एस0एम0, मुंबई की दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन

कमल मिश्रा

 26 मार्च 2025 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एन0आई0एस0एम0, मुंबई की युवा नागरिकों हेतु वित्तीय शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला “कोना कोना शिक्षा” का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला का आयोजन दूसरे दिन वाणिज्य विभाग तथा करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यशाला संयोजक वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका डॉ० सुगंधा वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यशाला के दूसरे दिन के तकनीकी सत्रों में मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ श्री राजीव जैन द्वारा विद्यार्थियों को स्टॉक एक्सचेंज, सेकेंडरी मार्केट तथा म्युचुअल फंड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया की शेयर मार्केट में किस तरह से जोखिम को कम करते हुए अंशों में निवेश किया जा सकता है और उसके साथ-साथ म्युचुअल फंड के बारे में भी बताया।
वहीं कार्यशाला के तकनीकी विशेषज्ञ एवं विशिष्ट वक्ता श्री जलज जैन द्वारा विद्यार्थियों को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज तथा राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज में लाइव माध्यम से अंशों के क्रय-विक्रय करने की ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को अंशों के ऑनलाइन क्रय विक्रय की प्रक्रिया से भी अवगत करवाया और अंशों के मूल्यों के उतार-चढ़ाव को कैसे समझा जाता है उसके बारे में भी बताया। इसके साथ-साथ उन्होंने धोखा देने वाली योजनाओं से आगाह रहने के भी सुझाव दिए और निवेश करने से पहले पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी।
कार्यशाला में दूसरे दिन ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों का परीक्षण भी किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० प्रभात द्विवेदी जी ने भी अतिथियों तथा प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने बच्चों की स्टॉक एक्सचेंज के बारे में रुचि दिखाने की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से बचत तथा निवेश के तरीकों को छोटी उम्र में ही अपनाने के लिए प्रेरित किया। सभी प्रतिभागियों ने भी तालियां बजा कर प्राचार्य महोदय के संबोधन का स्वागत किया।
समापन अवसर पर डॉ० बृजेश चौहान, डॉ० कृष्णा डबराल एवं श्रीमती संगीता थपलियाल का विशेष योगदान रहा। साथ ही कार्यशाला के सह-संयोजक डॉ0 अशोक कुमार अग्रवाल ने दोनों विशेषज्ञों तथा समस्त प्रतिभागियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उन्होंने बच्चों की प्रशंसा भी की।
प्रतिभागी विद्यार्थियों में से महाविद्यालय की छात्रा विजयलक्ष्मी, रूपा, शालिनी तथा आसमा ने ऐसे कार्यक्रम करवाने के लिए कॉलेज को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर डॉ0 निशी दुबे, डॉ0 प्रभात कुमार सिंह, डॉ0 आराधना राठौर,  स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह,  अमीर सिंह,  सुनील गैरोला,  नरेश चंद,  हिमानी रमोला,  विजयलक्ष्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!