हरिद्वार

मोदी जी के आवाहन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने कनखल स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार।  शीतला माता मंदिर कनखल  में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर विधायक मदन कौशिक की अध्यक्षता में  भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा  मंदिर परिसर  में सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यह सफाई अभियान प्रतिदिन पूरी विधानसभा में चलाया जा रहा है आने वाले 22 तारीख को जब रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होगी तो पूरा देश इसे दीपावली पर्व के रूप में मनाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे जिले के सभी तीर्थ स्थलों की सफाई अभियान में लगा हुआ है

जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट जी ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में सभी तीर्थ स्थल पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता यह अभियान चला रहे हैं साथ ही हम सब कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि हमारे सामने राम मंदिर की स्थापना हो रही है

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल , जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा,  मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट,  अनिमेष शर्मा , प्रदेश मंत्री दिपांशु विधार्थी , सर्वेश प्रजपति, छवि पंत,  कपिल बालियान , लक्षमण कटारिया,  शुभम मंडोला,  नितिन शर्मा,  प्रीति गुप्ता,  प्रशान्त सैनी,  सचिन अग्रवाल,  मुकेश राजकुमार,  मीनाक्षी मित्तल , राघव गुप्ता,  मनोज वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!