Blog

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नगर निगम ने निकाली तिरंगा रैली,लोगों को किया देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूक

 

इमरान देशभक्त 

 रुड़की।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम रुड़की की ओर से ‘घर-घर तिरंगा,हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य रैली का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ नगर निगम कार्यालय से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सेठ,मेयर अनीता अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल और नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर नहर पुल,मेन बाजार,सब्जी मंडी चौक होते हुए बीटी गंज से नेहरू स्टेडियम तक निकाली गई।इस दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति और स्वच्छता के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया तथा 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।नगर निगम रुड़की के मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के साथ-साथ स्वच्छता और साफ-सफाई को प्राथमिकता देना था।

नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!