Blog

महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमेश्वर महादेव मंदिर में किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार। महाशिवरात्रि पर्व के पावन  अवसर पर 10 मार्च को सोमेश्वर महादेव मंदिर राजविहार फेस थर्ड में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग, पार्षद नागेंद्र राणा एवं अनेको विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर नीलकंठ प्रोविजन स्टोर के संचालक संदीप गुप्ता , मंदिर समिति के सभी सदस्य एवं अन्य कोलोनीवासियों ने विधायक आदेश चौहान , विशाल गर्ग एवं अन्य अतिथियों का माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।

सभी अतिथियों ने सोमेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेकर भोले बाबा का आर्शीवाद प्राप्त कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने मंदिर समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे इस मौके यहां बुलाया मैं आपका आभारी हूं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान ने कोलोनिवासियों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में लंबी वार्ता की।

इसी मौके पर उन्होंने मंदिर परिसर के पास ओपन जिम और पार्क बनवाने की बात कही।

इस मौके पर मुख्य रूप से  पंडित लीलाधर शास्त्री,   प्राग सक्सेना, संजीव चौधरी, संजीव जोशी, पुंडीर जी  प्रदीप कुमार , प्रदीप सैनी , राजकुमार सिंह, संदीप प्रधान,   जे पी चाहर, कमल मिश्रा,   चंदन , अनुज त्यागी एवं समस्त श्रद्धालु गण  उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!