युवा नेता संजीव चौधरी का 1998 से ले कर 2025 तक का सफ़र
जानिए संजीव के एबीबीपी से लेकर भाजपा जिला महामंत्री का सफर

कमल मिश्रा

हरिद्वार। एबीवीपी एवं संघ से लेकर हरिद्वार भाजपा की राजनीति की पृष्ठभूमि में एक विशिष्ट पहचान बनाने वाले युवा नेता संजीव चौधरी जो कि अभी जिला महामंत्री के पद पर आसीन हुए हैं। उनके साथ हुई वार्ता पर, उन्होंने सन 1998 से लेकर 2025 तक लगभग 27 वर्षों के अपने एक लंबे कार्यकाल के बारे में जानकारी साझा की।
वैसे तो संजीव चौधरी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। हरिद्वार की राजनीतिक कैरियर में संजीव चौधरी अपने आप में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। लेकिन फिर भी संजीव चौधरी के इस लंबे राजनीतिक जीवन वृतांत के बारे में सूक्ष्म रूप से अवगत कराना चाहेंगे।

संजीव चौधरी जो कि सन 1998 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रानीपुर मंडल में प्रमुख के पद पर रहे। विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार में जिला विभाग संयोजक का कार्यभार संभाला।
भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ में मंडल महामंत्री और मंडल अध्यक्ष के पद पर भी आसीन हुए।
युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, प्रदेश सदस्य ओर प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भी कार्य किया है।
संजीव चौधरी भाजपा मजदूर मोर्चा में रुड़की प्रभारी ओर प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे।
संजीव चौधरी भाजपा सरकार में सरकारी दायित्व जेल विजिटर भी रहे।
आपको बताते चले कि संजीव चौधरी ने संगठन ओर पार्टी के आह्वान पर भिन्न आंदोलनों में सक्रियता दिखाते हुए, अपने ऊपर हुए कई मुकदमों को भी सहर्ष स्वीकार किया और कई बार जेल यात्राएं भी की ।
आपको बताते चले कि संजीव चौधरी राजनीतिक कार्यकर्ता होने के साथ साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है। वे हमेशा समाज में गरीब और असहाय लोगों की मदद को तत्पर रहते है ।
संजीव चौधरी वर्तमान में उत्तराखंड प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भी है।


