हरिद्वार

सिनियर सिटीजन फोरम शिवालिक नगर ने धूम धाम के साथ मनाया होली मिलन कार्यक्रम 

बुरा न मानो होली है, होली के रंग खुशियों के संग

कमल मिश्रा

हरिद्वार। सिनियर सिटीजन फोरम शिवालिक नगर के सदस्यों द्वारा होटल गार्डेनिया, सिडकुल,  में  होली मिलन कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ओ३म के जाप व गायत्री मंत्र से हुई। कार्यक्रम के शुभारंभ में एम के मित्तल,एम के रैना, अध्यक्ष अजीत कुमार जैन, सचिव सुधीर कुमार अग्रवाल, कुमुद मित्तल, प्रभा जैन, सविता अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत वन्देमातरम गीत से हुई।

राधा कृष्ण की स्तुति गीत  कुमकुम, संगीता एवं उनकी महिला सदस्यों ने, राधा आराधना गीत  राधिका नागरथ ( पत्रकार एवं सदस्य प्रेस क्लब) ने दी, शेरों शायरी  नीता नैयर ने, तडकता भड़कता होली गीत रंजना वर्मा ने, रंगारंग पती पत्नी नोंक-झोंक नाटिका  सुधीर कुमार अग्रवाल एवं उनकी पत्नी ने, जबर्दस्त हास्य कविता  योगेश गुप्ता ने, राधा की छेड़छाड़ पर गीत एवं नृत्य  प्रभा शर्मा ने, शेयरों शायरी एवं हास्य गीत कवि  सुभाष मलिक ने, रंग बिरंगे सवाल जवाब  एस एस अवस्थी ने,हास्य कविता  रविकांत गुप्ता ने प्रस्तुत किए।

मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन  सुधीर कुमार अग्रवाल ने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन  रीता अवस्थी ने किया।  उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्यक्रम होते रहेंगे जिससे सीनियर सिटीजन में भी उत्साह बना रहे।

कार्यक्रम के अंत में सिनियर सिटीजन फोरम शिवालिक नगर हरिद्वार के सचिव  सुधीर कुमार अग्रवाल जी आये हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

होली मिलन समारोह में  जगदीश लाल पाहवा, डॉ बलवीर तलवार (पूर्व निदेशक बी एच ई एल),एम के मित्तल (पूर्व निदेशक भेल),  राधिका नागरथ,एस सी गोयल (उपाध्यक्ष), एम के अग्रवाल ( उपाध्यक्ष),आर के अनेजा ( सहसचिव),ऐ के रस्तोगी ( सहसचिव), श्री विपिन कुमार शर्मा (कोषाध्यक्ष),पी के शर्मा (सह कोषाअध्यक्ष), सामुदायिक केंद्र समिति अध्यक्ष श्री उमेश कुमार शर्मा,राकेश गुप्ता (मिडिया प्रभारी) सहित लगभग २०० व्यक्तियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!