Blog

राष्ट्रीय कवि संगम की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार। राष्ट्रीय कवि संगम इकाई हरिद्वार की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन सुप्रसिद्ध कवि रमेश रमन के आवास पर उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसे राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी द्वारा किया गया।

दीप प्रज्वलन के पश्चात कवियों ने अपनी-अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को रस-भाव के अनुभव से अभिभूत कर दिया। गोष्ठी में हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार, वीर तथा सामाजिक विषयों पर आधारित अनेक रचनाएँ प्रस्तुत की गईं, जिनकी उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने सराहना की।

सभी कवियों ने अपनी ओजस्वी प्रस्तुतियों से साहित्यिक वातावरण को संजीव किया। गोष्ठी में स्थानीय साहित्यकारों के बीच परिचर्चा भी हुई, जिसमें साहित्य और समाज में कविता की भूमिका पर विचार व्यक्त किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित सभी प्रतिभागियों व संयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व लोकपाल एवं सदस्य सीडब्ल्यूसी न्यायापीठ हरिद्वार सुनीता चौधरी, राष्ट्रीय कवि संगम के जिला महामंत्री दिव्यांश दुष्यंत, गोष्ठी प्रमुख प्रभात रंजन, सनी मिश्रा, कविता जैन, आशा साहनी, मनीष सिंह, अभिषेक भारद्वाज, अपराजिता, मुक्त अंबर, खरबंदा, मीनाक्षी, अरुण पाठक, रवीना, राज, संजय हांडा, प्रशांत कौशिक आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!