ऋषिकेश

श्रीसत्य साईं सेवा संगठन ने किया भजन संध्या का आयोजन

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

ऋषिकेश। योग नगरी एवं  ऋषियों की तपस्थली ऋषिकेश मुनि की रेती स्थित केरला आश्रम में श्रीसत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखण्ड द्वारा विशेष भजन  संध्या का आयोजन किया गया।  जिसमें  प्रदेशभर के  समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी l

इस अवसर पर समिति के हरिद्वार  संयोजक प्रकाश  जोशी ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा समय समय पर गरीबों एवं  असहाय लोगो की मदद करने का कार्य किया जाता है और आगे भी  संस्था इसी तरह  से  गरीबों की मदद के लिए   हरसंभव प्रयासरत रहेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय महिला भजन समन्वयक जया भगत  साथ ही उत्तराखण्ड राज्य के उपाध्याय भाई तुषार जोशी, राज्य की महिला भजन समन्वयक  बहुगुणा, द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के रजिस्ट्रार रहे  एस. सी. सरकार, राज्य के आध्यात्मिक समन्वयक भंडारी , सुप्रसिद्ध भागवत कथाकार एवं संगीतज्ञ डॉ प्रमोद कुमार जोशी, जनपद हरिद्वार के समिति संयोजक प्रकाश जोशी आदि प्रमुख साई भक्तों की उपस्थिति में अतीव भव्यता के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ

Related Articles

Back to top button