Blog

अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभअवसर पर सोमेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकाण्ड का आयोजन

श्रीराम भक्त हनुमान जी का नाम लेने मात्र से ही दूर होते हैं कष्ट - पंडित लीलाधर शास्त्री

प्रधान संपादक कमल मिश्रा

हरिद्वार। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजविहार फेस थर्ड जगजीतपुर में सोमेश्वर महादेव मंदिर में नील कंठ प्रोविजन स्टोर परिवार की ओर से सुंदर काण्ड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया ।

                  सुंदर काण्ड के पश्चात आरती करते हुए भक्तगण

इस अवसर पर आयोजक संदीप गुप्ता ने कहा कि देश में श्रीराम मंदिर के भव्य आयोजन से आज सारा सनातन धर्म घर घर में दीवाली माना रहा है। उन्होंने कहा कि श्री राम लला के अयोध्या नगरी में विराजने से सारे देश में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर पंडित लीलाधर शास्त्री ने सभी भक्तो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज सारा देश राममय हुआ है । उन्होंने इस अवसर पर सुंदर काण्ड की महिमा बताते हुए कहा कि जहा राम जी का नाम लिया जाता है हनुमान जी वहां पर स्वयं ही आ जाते है। हनुमान जी का नाम मात्र लेने से ही भक्तो के सभी कष्ट दूर होते है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव चौधरी, प्रदीप कुमार सैनी, प्राग सक्सेना, गिरीश थपलियाल, विजेंद्र पुंडीर, राजकुमार सिंह, संजीव जोशी एवं समस्त गुप्ता परिवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!