हरिद्वार

तीन राज्यों में मिली जीत प्रधानमंत्री के “नए भारत-विकसित भारत” के विराट संकल्प की जीत: महाराज

कमल मिश्रा 

दिनांक: 04 मई, 2026

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देश वासियों का अटूट विश्वास का ही परिणाम है कि आज पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार ने अभूतपूर्व जनादेश हासिल किया है।

श्री महाराज ने कहा कि भाजपा ने अंग, कलिंग के बाद अब बंग में ऐतिहासिक विजय का परचम लहराया है। भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के ‘नए भारत-विकसित भारत’ के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान।

श्री महाराज ने भारतीय जनता पार्टी की इस ऐतिहासिक विजय को भाजपा के देवतुल्य समर्पित कर्मठ कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और जनता के विश्वास की जीत बताते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!