रुड़की

पश्चिम बंगाल,आसाम व पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर रुड़की में कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से मनाया जश्न

इमरान देशभक्त 

रुड़की। पश्चिम बंगाल,आसाम व पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर रुड़की में कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। चंद्रशेखर चौक पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी और राहगीरों के बीच भी झालमुड़ी वितरित कर खुशी साझा की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ,०मधु सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास,सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास की जीत है।भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मेहनत करते हैं और उसी का परिणाम है कि पार्टी को विभिन्न राज्यों में समर्थन मिल रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी तरह जनसेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा की नीतियां समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली हैं।पश्चिम बंगाल में मिली सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अब वहां भी परिवर्तन की लहर है।वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी धीर सिंह तथा ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा।इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभोर सेठी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा,सुशील त्यागी,राजपाल सिंह, सुभाष सरीन,युवा भाजपा नेता ई०चैरब जैन,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल,सावित्री मंगला,पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, शवरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी,अनुराग त्यागी,युवा नेता ध्रुव गुप्ता,सूरज नेगी,संजय त्यागी,भाजपा नेत्री रोमा सैनी,प्रदीप पाल,सन्नी नारंग,भीम सिंह,गौरव त्यागी,डॉ० आशुतोष सिंह,डॉक्टर टेक बल्लभ,नवीन कुमार जैन एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान आतिशबाजी कर भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!