हरिद्वार

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कनखल मंडल में हुआ दीवार लेखन कार्य

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी जी  ने  कनखल मंडल बूथ संख्या 106 पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ पर दीवार  पर भाजपा स्लोगन लेखन का कार्यक्रम किया।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 के चुनाव में भाजपा को मजबूत करने की अपील की और फिर से एक बार भाजपा सरकार के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से जुटने का आवाहन किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक  ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक संगठन ने कार्य में लगा हुआ है 2024 में भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,  प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़,   जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ,  मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा  कपिल वालियान ,  लक्ष्मण कटारिया , धीर सिंह की छवि पंत  सर्वेश प्रजापति  सुनील अग्रवाल गुड्डू  नितिन शर्मा  राजकुमार  गिरीश ,  गौरव बांगा  आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button