रुड़की

हरिद्वार प्रत्याशी सहित उत्तराखंड के सभी पांचो सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

वरिष्ठ संवाददाता इमरान देशभक्त 

 रुड़की। तीर्थ नगरी हरिद्वार जनपद सहित उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की हुई ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मना कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार जनपद पर हुई प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सभी पांचो सीटों पर भाजपा की जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती मिलेगी।

वरिष्ठ व्यापारी नेता अजय गुप्ता ने कहा कि जनकल्याणकारी नीतियों को एक बार फिर जनपद ही नहीं,बल्कि पूरे प्रदेश की जनता ने स्वीकार कर साबित कर दिया है कि केवल भाजपा ही उनका विकास कर सकती है।

इस अवसर पर पार्षद आशीष अग्रवाल,मुकेश गर्ग,विजय अग्रवाल,विशाल गुप्ता,अनिरुद्ध गुप्ता,शिवम अग्रवाल,राजीव गोयल,लक्की अग्रवाल,मन्नी आहूजा,संजय उपाध्याय एडवोकेट,अजेश अग्रवाल, विपिन गुप्ता,उमंग गुप्ता,अमरीश गुप्ता, रामनारायण सतीजा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी की जीत पर जश्न मना पटाखे छोड़े तथा अनाज मंडी के सभी दुकानदारों को मिष्ठान वितरित कर उन्हें जीत की बधाई दी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!