Blog

संतोष पुरी आश्रम का 24 वां वार्षिक अधिवेशन संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच हुआ संपन्न

 

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द) ।

हरिपुर कला स्थित श्रीसंतोष पुरी आश्रम में 24 वां वार्षिक अधिवेशन तथा विशाल भंडारे का आयोजन संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच महंत श्रीगंगा पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर बोलते हुए महंत गंगा पुरी  महाराज ने कहा कि संतोष पुरी जी महाराज एवं श्रीनर्मदा पुरी महाराज इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे उनके तपोबल तथा ज्ञान का प्रताप आज भी आश्रम में तथा उनके भक्त जनों में दिये गये ज्ञान के रूप में विद्यमान परम पूज्य गुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान रूपी एक प्रवाहित गंगा थे जिनके ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान करने के बाद भक्तजन अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया करते थे हम उन्हीं के बताये मार्ग पर चलते हुए भगवान श्री हरि भगवान श्री कृष्णा भगवान श्री राम तथा पावन श्री गुरु चरण की आराधना में लीन रहते हुए जगत को धर्म कर्म के माध्यम से भगवान श्री हरि के सिमरन की और ले जाते हुए उन्हें हरि भजन के लिए प्रेरित करते परम पूज्य गुरुदेव ने संपूर्ण विश्व में सनातन की अलख जगाई तथा विदेशी लोगों को भी भारतीय सभ्यता तथा संस्कृति सीखाने के साथ-साथ उन्हें सनातन अपनाने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आये संत महापुरुष उपस्थित सभी ने आयोजित भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर श्री महाकाल भैरव मंदिर कनखल के महंत कौशल पुरी महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज महंत शुक्र गिरी महाराज देहरादून बाबा रमेशानंद कोतवाल कमल मुनि महाराज सहित बहुत से आश्रमों से आये संत महापुरुष उपस्थित थे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!