Blog

सभी जाति धर्म के लोगों को एकता एवं देशभक्ति का संदेश देता है अलख  अखाड़ा – संजीवन नाथ

 

हरिद्वार 26 दिसंबर (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द) गुरु श्री गोरखनाथ जी अलख अखाड़ा देश मे सभी जाति धर्म के लोगों को एकता एवं देशभक्ति का संदेश देने के साथ-साथ उन्हें एकता के के सूत्र में बांधने का कार्य करेगा देश की प्राचीन सभ्यता संस्कृति अचार विचार और संस्कार प्रदान करने का कार्य निरंतर लोगों के बीच जाकर समाज में कर रहा है देशभक्ति एवं देश प्रेम की भावना जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।

इस अवसर पर बोलते हुए अखाड़े के अध्यक्ष श्री संजीवन नाथ ने कहा अखाड़े का मुख्य उद्देश्य संत ऋषि मुनि साधु संतों को सम्मान प्रदान करना है साथ ही समय रहते उनके तपोबल भक्ति के अनुसार उनका महिमा मंडन करना साथ ही महामंडलेश्वर जैसे प्रतिष्ठित पदों पर उन्हें आसीन कर उनके त्याग तपोबल और समर्पण भाव का सम्मान करना है श्री गुरु गोरखनाथ अलख अखाड़े का नवनिर्मित भवन हरिद्वार में बना ये जाने की ओर कार्य गतिमान है धर्म तथा देश के प्रति सद्भावना रखने वाले श्रद्धालु सहयोगिगण अखाड़े के साधु संतों तथा अखाड़े के निर्माण में किसी भी प्रकार का सहयोग करने हेतु अखाड़े के अध्यक्ष  संजीवन नाथ महाराज से कानपुर में अथवा हरिद्वार में अपनी सुविधा अनुसार संपर्क कर सकते हैं अखाड़े में अपने तपोबल के अनुसार महामंडलेश्वर अथवा अन्य कोई और पद पाने हेतु भी संपर्क कर सकते हैं अखाड़ा संपूर्ण विश्व में देश की एकता एवं अखंडता की धर्म ध्वज फहराते हुए संपूर्ण विश्व को भारत की ओर आकर्षित करते हुए भारत को विश्व धर्म गुरु के रूप में पुनः स्थापित करने का कार्य निरंतर करता रहेगा।

श्रीसंजीवन नाथ ने कहा सनातन तथा हिंदुत्व पर किसी भी प्रकार का कोई भी प्रहार देश में अथवा विदेश में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अगर कोई हिंदुत्व को चुनौती देगा तो अखाड़े के संत नागा संन्यासी तलवारों और त्रिशूलों से इस कु कृत्य के विरुद्ध जंग लड़ने के लिए तैयार है देश की एकता अखंडता एवं हिंदुत्व को किसी भी प्रकार की चुनौती अखाड़ा बर्दाश्त नहीं करेगा सनातन सदैव सर्वोपरि था सदैव सर्वोपरि रहेगा

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!