Blog

श्री सत्य साईं सेवा संगठन के सौजन्य से प्रेम प्रवाहिनी रथयात्रा  कुमाऊं मंडल में भ्रमण कर मना रही है शताब्दी जन्मोत्सव

श्री सत्य साईं सेवा संगठन की गतिविधियों और मानवीय मूल्यों का  प्रचार की संस्था का उद्देश्य - प्रकाश जोशी

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

उत्तराखंड। श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखण्ड के सौजन्य से आयोजित प्रेम प्रवाहिनी रथयात्रा, प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में शताब्दी जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे कुमाऊं मंडल में भ्रमण कर रही है।

इस अवसर  पर   प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह एवं आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर प्रकाश जोशी ने   श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखंड  कुमाऊं मंडल के विभिन्न   जनपदों में स्कूलों  एवं विभिन्न स्थानों पर संस्था द्वारा विद्यार्थियों  एवं स्थानीय लोगों को श्री सत्य साईं सेवा संगठन की गतिविधियों और मानवीय मूल्यों पर आधारित महत्वपूर्ण सूत्रों से बच्चों को लाभान्वित किया l

इसी कड़ी में जहाँ अल्मोड़ा में स्वयंभू श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जागेशवर धाम के गर्भ गृह मे भगवान शिव का अभिषेक साई भक्तों ने किया वहीं कसार देवी तथा साई मंदिर की दिव्य झांकी के सम्मुख साई भक्तों द्वारा भजनों का गुणगान किया गया।

रथ यात्रा के दूसरे दिन .ऐचोली स्थित मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल एवं ऐसियन अकैडमी के कुल 900 बच्चों ने प्रातः 10 बजे स्वामी की पालकी का भव्य स्वागत किया गया साथ ही स्कूली बच्चों, अध्यापकों द्वारा उत्साहित होकर स्वामी के श्री चरणों में अपनी भावभीनी श्रद्धा निवेदित की l

साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा बैंडबाजों के साथ स्वामी की दिव्य रथयात्रा को आकर्षक बना दिया.. स्वामी के दिव्य रथ और पालकी के दर्शन कर पिथौरागढ के हज़ारों भक्तों ने खुशी का इजहार किया और अपने भाग्य की सराहना की.।

प्रेम प्रवाहिनी रथयात्रा का आज  4 नवंबर की अपराह्न में चंपावत जनपद के सुप्रसिद्ध स्थल देवीधुरा में योगेश जोशी मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में आगमन हुआ, वहां स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुति हृदय को अभिभूत करने वाली थी बच्चों द्वारा छोलिया नृत्य दर्शनीय था लगभग 300 बच्चों की उपस्थिति साथ ही अभिभावक एवं अध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को खूबसूरत बना गई.।

. इस शोभायात्रा को खूबसूरती देने का मुख्य कार्य प्रिय राजेन्द्र जोशी. (राजू)।श्रीमति किरण अहलूवालिया संस्थापक साईं ग्रैस इंटरनेशनल अकैडमी देहरादून,  मालती जोशी, हरिद्वार श्रीमति प्रिया जोशी पिथौरागढ , अमित कुमार, अनिल रावत एवं डी. ऐस. धामी.ने निभाया, इस तरह स्वामी के साथ की गई पिथौरागढ की यात्रा भी जनपद बागेश्वर की भांति अविस्मरणीय बन गई.. उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदों में से आज 11 जनपदों की परिक्रमा स्वामी ने अपने शुभाशीष से पूर्ण करा दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!