Blog

पंतनगर ‘कृषि कुंभ’ में आधुनिक खेती के गुर सीखेंगे उत्तरकाशी के 52 किसान

आधुनिक खेती की बारीकियां सीखने पंतनगर कृषि मेले रवाना हुए उत्तरकाशी के किसान, जिलाधिकारी ने  हरी झंडी दिखाकर की बस  रवाना

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

उत्तरकाशी, 13 मार्च 2026। जनपद के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों से रूबरू कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा आज नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना के तहत जिले के 52 प्रगतिशील किसानों के एक दल को हरी झंडी दिखाकर पंतनगर के लिए रवाना किया गया। यह दल ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में आयोजित ‘अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी’ (कृषि कुंभ) में प्रतिभाग करेगा। दिनांक 13 मार्च से 16 मार्च तक चलने वाले इस प्रसिद्ध मेले में किसान आधुनिक खेती के विविध आयामों का अवलोकन करेंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेती में नवाचार समय की मांग है। इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रमों से किसानों को न केवल उन्नत बीजों और आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलती है, बल्कि वे कृषि विशेषज्ञों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान भी पा सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मेले से प्राप्त जानकारी का उपयोग कर जनपद के किसान अपने उत्पादन और आय दोनों में आशातीत वृद्धि करने में सफल होंगे।

मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने बताया कि नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कोरिडोर योजना के अन्तर्गत कृषको को दिनांक 13 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक राज्य स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया जायेगा जिसमें कृषक विभिन्न प्रदर्शनी देखेंगे व प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण यादि की जानकारी प्राप्त करेंगे। नमामि गंगे कृषि कॉरिडोर परियोजना का मुख्य लक्ष्य किसानों को नवीन तकनीकों और उन्नत मॉडल से जोड़ना है।

इस दौरान पीडी डीआरडीए अजय सिंह , सीएओ एसएस वर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रगतिशील किसान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!