चमोली

सरकार के चार साल पूर्ण होने पर चमोली जनपद में 23 से 25 मार्च तक आयोजित होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम , लगेंगे विभागीय स्टाल

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

चमोली 20 मार्च 2026 

चमोली जिला प्रशासन द्वारा सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जन जन को लाभ पंहुचाने के लिए जनपद में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को भव्य और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने आज सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान सीडीओ ने सभी विभागों को अपने-अपने स्टॉल लगाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पहुंचाया जा सके। साथ ही खेल विभाग को खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ सके। उन्होंने सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित करने के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां स्थानीय उत्पादों के विपणन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे स्थानीय महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा।

बैठक में परियोजना अधिकारी आनंद भाकुनी, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, एसीएमओ डॉ. वैभव कृष्णा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!