Blog

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 11 में बच्चों को प्रोत्साहित हेतु निशुल्क बांटी शिक्षण सामग्री,कहा सभी बच्चे लगन के साथ करें पढ़ाई

इमरान देशभक्त 

रुड़की। मालवीय चौक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर ग्यारह में सभी बच्चों को पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे अधिकतर निर्धन परिवारों से आते हैं,इन बच्चों के अभिभावक दैनिक मजदूरी पर निर्भर रहते हैं,इसलिए सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे आर्थिक तंगी तथा शैक्षणिक सामग्री की अनुपलब्धता के कारण ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि मैं ऐसे जरूरतमंद बच्चों को जो कक्षा एक से कक्षा आठ तक की पढ़ाई कर रहे हैं,उनको कापी,किताबें,पेन व पेंसिल तथा ज्योमेट्री बॉक्स एवं ड्रेस के कपड़े,जूते आदि समय-समय पर उपलब्ध कराता रहूं,ताकि यह बच्चे प्रोत्साहित होकर लग्न के साथ पढ़ाई करें।उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है तथा हमारा कर्तव्य है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव से इस अधिकार से वंचित न रहे।कहा कि जब हम देखते हैं कि एक कापी और पैन पाकर बच्चों की आंखों में चमक आ जाती है तो लगता है कि हमारी मेहनत सार्थक हो गई है।विद्यालय के अध्यापक किशोर जुयाल ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार भी उचित कदम उठा रही है,वहीं इन बच्चों की मदद के लिए अनेक संस्थाएं भी सेवा का कार्य करती हैं,वहीं पूर्व मेयर गोयल द्वारा अनेक वर्षों से जो विद्यालयों के बच्चों के लिए निशुल्क पाठ्य सामग्री दी जा रही है वह बहुत ही सराहनीय है।

पूर्व पार्षद संजय उर्फ गुड्डू तथा समाजसेवी राजेंद्र त्यागी ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास बहुत ही प्रशंसनीय है।बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर लगता है कि समाज सेवा का इससे बड़ा कार्य और क्या हो सकता है।हमें उम्मीद है कि बच्चे आगे चलकर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर उमा रानी,सुमन रानी,भागीरथी,विकास बंसल,रवि तोमर, नितिन जिंदल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!