Blog

सीनियर सिटीजन फोरम  द्वारा किया गया 75 वर्ष से अधिक उम्र के  वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान  

कमल मिश्रा 

हरिद्वार: सीनियर सिटीजन फोरम द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन गार्डेनिया होटल में किया गया। कार्यक्रम में 75 वर्ष और 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित  के साथ  मुख्य अतिथि डॉ. आशीष गौतम,  जगदीश लाल पाहवा, वरिष्ठ पत्रकार राधिका नागरथ,  एम.के. रैना,  एस.के. अग्रवाल,  अजीत कुमार जैन  ने किया।

दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात फोरम के सचिव एस.के. अग्रवाल द्वारा वर्ष भर में आयोजित कार्यक्रमों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।

सह कोषाध्यक्ष  प्रदीप कुमार गुप्ता ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पास किया।

कार्यक्रम में फोरम के अध्यक्ष अजीत जैन, उपाध्यक्ष सुभाष गोयल, सचिव  एस.के. अग्रवाल, उपसचिव राज अनेजा, उपसचिव  एस.के. रस्तोगी, सह कोषाध्यक्ष  प्रदीप कुमार गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, उमेश कुमार शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। मंच का संचालन सचिव  एस.के. अग्रवाल,  सरोज जैन एवं  संगीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

चैस प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों  अजीत टंडन, नरेश मनमानी, रमेश चंद्र वाजपेई को पुरस्कृत किया गया साथ ही आयोजक श्री सुभाष मित्र को लाइव कमेंट्री के लिए सर्टिफिकेट दिया गया

सम्मान समारोह में 75 व 85 वर्ष से अधिक आयु के सम्मानित वरिष्ठ नागरिक महिला-पुरुष सदस्य प्रशस्ति पत्र व शॉल के साथ  85+ आयु वर्ग में शिव नारायण जी, पवन कुमार जैन, पी.के. जैन, टी.एन. गुप्ता, आई.डी. मेहता, दुर्गा सिंह, ए.एस. गांधी, अशोक मानिकटाला, पी.एन. मलिक, भीम सैन श्रीधर, ओ.पी. जैन, एच.पी. गुप्ता, एस.एन. दत्ता, एल.एस. राजपूत, ललित मदान, पी.एस. गौतम, श्रीमती शशि बाला मदान, तथा 75+ आयु वर्ग में श्री महेन्द्र पाल सिंह, एस.के. जैन, जे.एल. अरोरा, वी.के. अग्रवाल, एस.सी. गुलाटी, आर.सी. बाजपेई, आशा बाजपेई, राजरानी गुप्ता, प्रभा गुप्ता एवं रीता अवस्थी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. आशीष गौतम ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन देश भर में आयोजित किये जाने चाहिए।

मीडिया प्रभारी  राकेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 200 सदस्यों ने भाग लिया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!