एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने दी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई

 प्रधान संपादक कमल मिश्रा

हरिद्वार।  ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद आशा नेगी  ने सभी प्रदेशवासियों  को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाएं प्रेषित की

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदान हम सभी का  प्रथम अधिकार  होने के साथ साथ हमारा  नैतिक दायित्व भी है । हमारा भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।  अपने  लोकतंत्र को  मजबूत करने के लिए  हम सभी को मतदान आवश्य  करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमे अपने मतदान के साथ साथ दूसरों को भी वोट के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम मतदान करेंगे तभी तो सशक्त राष्ट्र बनाने में सहयोग कर पाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button