Blog

बीजेपी द्वारा पूंजीपति साथियों को फायदा पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर- शिप्रा सैनी

 

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी शिप्रा सैनी ने वार्ड नंबर -2 भूपतवाला, नंबर 9 ब्रह्मपुरी वार्ड नंबर -15 विवेक विहार मैं कार्यालय का उद्घाटन किया और वॉर्ड नंबर 9,15 मे इस वार्ड के पार्षद प्रत्याशी नीरज और सिद्धार्थ कौशिक के साथ डोर टू डोर प्रचार भी किया। जिलाध्यक्ष इंजी0 संजय सैनी ने वॉर्ड नंबर – 52 अहबाबनगर में कार्यालय का उद्घाटन किया और यहां पर वार्ड के प्रत्याशी रविंदर कुमार के साथ डोर टू डोर प्रचार भी किया। और जनता से बदलाव की राजनीति की शुरुआत करने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंजी0 संजय सैनी ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में भी बहुत बड़ा घोटाला हुआ है।

व्यावहारिकता की क्रांति अभियान के तहत मांगी गई सूचना में अवगत कराया गया है कि लगे हुए स्मार्ट मीटर और लगाए जाने वाले प्रीपेड स्मार्ट मीटर का कोई तुलनात्मक प्रशिक्षण सामान लोड और समान समय पर नहीं किया गया है। बिना परीक्षण के ही मीटर का ठेका पूंजीपति अडानी को दे दिया गया है। कहीं ना कहीं अपने पूंजीपति साथियों को फायदा पहुँचाने के लिए गरीब जनता का शोषण किया जा रहा है।इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!