हरिद्वार

उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार खेल गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान  का जगह जगह किए जा रहे है आयोजन

कमल मिश्रा 

हरिद्वार।  उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार खेल गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान  चलाया जा रहा है।  जिसके  अन्तर्गत लोकसभा चुनाव 2024 में शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किये जाने एवं युवा मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से_जिला खेल कार्यालय हरिद्वार द्वारा 21 वर्ष से कम आयु के बालकों की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 02 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में किया गया।

जिसमें खिलाड़ियों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया एवं सभी युवा खिलाड़ियों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की शपथ दिलाई गयी। प्रतियोगिता में स्टेडियम बी की टीम ने स्टेडियम ए की टीम को 4-2. से पराजित किया। प्रतियोगिता में  सौरभ कटारिया,  शुभम् बोरा,  सौरभ पटवाल निर्णायक रहे। इस अवसर पर शबाली गुरुंग जिला क्रीडा अधिकारी,  महेशी आर्या एवं  प्रदीप कुमार उपक्रीडा अधिकारी,  प्रजापति कुकरेती मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, रविन्द्र यादव, प्रशासनिक अधिकारी, श्री मनोज एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button