Blog

वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी चैरब जैन द्वारा लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप, हजारों लोगों ने उठाया चिकित्सीय लाभ

इमरान देशभक्त 

 रुड़की।नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने विश्वकर्मा चौक स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी चैरब जैन द्वारा लगाए गए निशुल्क मैडिकल कैंप का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज के समय में जहां प्रत्येक परिवार में जहां कोई ना कोई सदस्य बीमारी से ग्रस्त है,तो वहीं महंगे इलाज के लिए भी उसको सोचना पड़ता है।उन्होंने कहा कि समाजसेवी चैरब जैन द्वारा गत कई वर्षों से लगातार जगह-जगह पर जो निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर आमजन को लाभ पहुंचाया जा रहा है,वह केवल सराहनीय ही नहीं,बल्कि बहुत बड़ा पुण्य का कार्य भी है।उन्होंने जनसेवा कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की।निशुल्क सेवा शिविर के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चैरब ने कहा कि वह राजनीति में जहां समाज सेवा को धर्म मानते हैं,वहीं उनके द्वारा जनहित के लिए केवल चिकित्सा शिविरों का आयोजन ही नहीं अन्य माध्यमों से भी सेवा कार्य भी किये जा रहे हैं,जिनका लाभ क्षेत्रवासी उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही रुड़की में उनके द्वारा एक कार्यालय खोले जाने की भी योजना है,जिसमें क्षेत्रवासियों को जहां अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी,तो वही जरूरतमंद तथा असहाय लोगों को सहायता उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।निशुल्क चिकित्सा शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने चिकित्सिय लाभ उठाया।इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी,नवनिर्वाचित पार्षदगण नितिन त्यागी,चंद्र चारु,आकाश जैन, सुधीर जाटव,युवा भाजपा नेता दीपक पांडे,अविनाश त्यागी, निखिल तायल,हरपाल सिंह आर्य,अमन कश्यप,ओम त्यागी, नीरज कुमार,आदित्य शर्मा,रॉकी जाटव तथा आकाश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।निशुल्क मैडिकल कैंप में डॉक्टर रंजन,डॉक्टर दीपाली,डॉक्टर रोशन कुमार,डॉक्टर सोनू, डॉक्टर निधि,डॉक्टर शक्ति चौधरी व डॉक्टर प्रियंका आदि ने शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां आदि वितरित की।

वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी चैरब जैन द्वारा लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप, हजारों लोगों ने उठाया चिकित्सीय लाभ

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!