Blog

युवा पीढ़ी नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को विकसित कर आगे बढ़ें,जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह

इमरान देशभक्त 

रुड़की। रोटरी यूथ लीडरशिप एकाडमी के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने युवा पीढ़ी में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को विकसित किया जाना चाहिए।

अग्रणी सर्विस क्लब रूड़की मिडटाउन द्वारा सेंट जॉन्स स्कूल,रूड़की में आयोजित किये गये कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारे युवाओं में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व को विकसित करने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है,ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को न केवल श्रेष्ठ नेतृत्व गुणों से सशक्त करते हैं,बल्कि उन्हें देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि यही वह दिशा है,जिसकी परिकल्पना हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू इंडिया और युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की अग्रिम पंक्ति में लाने के संकल्प के साथ की है।युवाओं को सक्षम,सजग और नेतृत्वकारी बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस तरह के कार्यक्रम इस मिशन को सशक्त आधार प्रदान करते हैं।उन्होंने सभी आयोजनकर्ताओं, शिक्षकों और प्रतिभागियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!