गांव चलो अभियान के तहत ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ने राजविहार क्षेत्र में किया 24घंटे का प्रवास
नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हो रहे है लगातार विकास कार्य - आशीष चौधरी
प्रधान संपादक कमल मिश्रा
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत 26 रानीपुर विधानसभा के ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष आशीष चौधरी ने राजविहार क्षेत्र की कॉलोनियों में भ्रमण कर क्षेत्र में बैठके की और बूथ 68 के बूथ अध्यक्ष अनुज त्यागी के यहां प्रवास किया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत ओबीसी मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष आशीष चौधरी ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के राजविहार में बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों की बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने पन्ना प्रमुखों की बैठक कर उन्हें सरल एप तथा नमो एप भी डाउनलोड करवाया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रियता बनाए रखें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, यशवीर त्यागी, राकेश चौधरी, योगेंद्र, प्रकाश चंद्रभट्ट , शेर सिंह राणा, विकास शर्मा, कमल मिश्रा, संजीव चौधरी , संदीप गुप्ता, प्रदीप त्यागी, महेश चौहान, श्रीवास्तव जी आदि लोगों से मिलकर जगह जगह बैठेके की।